SSC Stenographer Salary Structure: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर (SSC Stenographer) पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 05 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए 06 सितंबर रात 11 बजे तक का समय दिया गया है. एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 07 सितंबर 2022 को खोली जाएगी. एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी का सैलरी स्ट्रक्चर और लागू भत्तों की जानकारी नीचे देख सकते हैं.
एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा ओपन कॉम्पिटेटिव कंप्यूटर बेस्ड होगी, जोकि नवंबर 2022 में आयोजित की जाएगी. भारत सरकार के मंत्रालय/विभाग/संगठन में स्टेनो पद पर नौकरी के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं जिनके पास स्टेनोग्राफी में स्किल है. हालांकि अभी खाली पदों की जानकारी नहीं दी गई है, आयोग (एसएससी) नियत समय में अपनी वेबसाइट पर रिक्तियों की जानकारी देगा. 18 वर्ष से 27 वर्ष तक के 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती (SSC Stenographer Recruitment 2022) के लिए ऑनलाइ आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए
SSC Stenographer Salary: जानें कितना मिलेगा वेतन
ग्रेड के अनुसार इतना वेतन मिलेगा-
SSC Stenographer Grade C Salary
- पे स्केल – 9300 रुपये से 34800 रुपये तक
- पे बैंड – 4200 या 4600 (पे ग्रेड – 2)
- शुरुआती वेतन (Initial Salary) – 5200 रुपये
- बेसिक सैलरी – 14500 रुपये
- इन-हेंड सैलरी – 34,779 रुपये (लगभग)
SSC Stenographer Grade D Salary
- पे स्केल – 5200 रुपये से 20200 रुपये तक
- पे बैंड – 2400 (पे ग्रेड – 1)
- शुरुआती वेतन (Initial Salary) – 5200 रुपये
- बेसिक सैलरी – 7600 रुपये
- इन-हेंड सैलरी – 30,779 रुपये (लगभग)
नया वेतन = शुरुआती लेवल के कर्मचारी को 2.57 गुना फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी दी जाती है (1 जनवरी 2016 को मूल वेतन * 2.57) और इसके साथ पद पर लागू सभी भत्तों का लाभ भी मिलता है. सैलरी 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत दी जाएगी.
इन भत्तों का मिलेगा लाभ
- एसएससी स्टेनोग्राफर पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को बेसिक पे के साथ नीचे दिए गए भत्तों का लाभ भी मिलता है-
- महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)
- मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance)
- परिवार भत्ता (Family Allowance)
- टेलीफोन भत्ता (Telephone Allowance)
- वाहन भत्ता (Conveyance Allowance)