UPLDB Maitri Recruitment 2022 to fill 2000 vacancies for 10th pass up sarkari naukri details here – Sarkari Naukri 2022: यूपी में 10वीं पास के लिए बंपर सरकारी नौकरी, मैत्री पद पर 2000 वैकेंसी – UPLDB Maitri Recruitment 2022 to fill 2000 vacancies for 10th pass up sarkari naukri details here


UP Sarkari Naukri 2022: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यूपी में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) पाने का शानदार मौका है. उत्तर प्रदेश लाइवस्टॉक डेवलेपमेंट बोर्ड (UPLDB) ने मैत्री पदों की भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है. महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इस भर्ती (UP Maitri Recruitment 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मैत्री (मल्टी पर्पज एआई टेक्नीशियन इन रूरल इंडिया) पद पर कुल 2000 खाली पद भरे जाएंगे.

यूपी मैत्री भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जून 2022 रात 12 बजे तक या इससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. जबकि स्वरोजगारी मैत्री के चयन, परीक्षा नियम व शर्तें जानने के लिए उत्तर प्रदेश पशुधन विकास बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

मैत्री पद क्या है?
पशु पालने वाले लोगों के घर पर गुणवत्तायुक्त पशु प्रजनन सुविधाएं समय पर पहुंचाने का काम मैत्री करते हैं. भारत सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में जनपद स्तर से मैत्री का चयन कर पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान आच्छादन को बढाया जाना है.

वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान में कुल 2000 मैत्री पद भरे जाएंगे. इनमें जनरल कैटेगरी व ओबीसी के लिए 1400 पद, एससी के लिए 500 पद और एसटी के लिए 100 पद आरक्षित हैं. इन्हें तीन महीने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. 75 जनपदों में कितने-कितने पद खाली हैं, उनकी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता
मान्यता बोर्ड से जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा (जीव विज्ञान) पास उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी. आवेदक चयनित क्षेत्र की ग्राम पंचायत का निवासी हो. वह स्वस्थ्य हो और पशुपालकों के द्वार पर पहुंचकर सेवा कर सके.

आयु सीमा
आवेदक की उम्र 01 अप्रैल 2022 को कम से कम 18 वर्ष हो और अधिकतम 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर विजिट कर सकते हैं.



 

 



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980