Railway Recruitment 2021,Sarkari Naukri : 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, ऐसे करें आवेदन – Sarkari Naukri Railway Recruitment 2021 WCR Apprentice 716 Vacancies apply online wcr indian railways gov in lbse


भारतीय रेलवे (Indian Railways) के तहत पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने विभिन्न अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. उम्मीदवार 30 अप्रैल 2021 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 716 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. 

महत्वपूर्ण तारीखें

  • अधिसूचना जारी होने की तारीख- 26 मार्च, 2021
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख- 30 अप्रैल, 2021

WCR अपरेंटिस भर्ती 2021 रिक्ति विवरण

  • इलेक्ट्रीशियन – 135 पद
  • फिटर – 102 पद
  • वेल्डर (इलेक्ट्रिक और गैस) – 43 पद
  • पेंटर (सामान्य) – 75 पद
  • मेसन – 61 पद
  • कारपेंटर – 73 पद
  • प्लम्बर – 58 पद
  • ब्लैक स्मिथ – 63 पद
  • वायरमैन – 50 पद
  • कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और प्रोग्रामिंग सहायक – 10 पद
  • मशीनिस्ट – 5 पद
  • टर्नर – 2 पद
  • लैब असिस्‍टेंट – 2 पद
  • क्रेन असिस्‍टेंट – 2 पद
  • ड्राफ्ट्समैन – 5 पद

डब्ल्यूसीआर अपरेंटिस भर्ती 2021 शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए या संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ समकक्ष होना चाहिए.

डब्ल्यूसीआर अपरेंटिस भर्ती 2021 आयु सीमा – 15 से 24 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी)

डब्ल्यूसीआर अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार 9 अप्रैल 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं.



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980