Sarkari Naukri: मानक ब्यूरो ने निकाली सरकारी भर्ती, आज आखिरी तारीख, जल्द करें आवेदन – BIS Secretariat Assistant Recruitment 2020 sarkari naukri updates Secretariat Assistant vacancy Stenographer jobs lbs


BIS Secretariat Assistant Recruitment 2020: सरकारी नौकरी के लिए भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने भर्ती निकाली है. बीआईएस भर्ती के तहत ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी की मदद से आज आवेदन कर सकते हैं. 

बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज यानी 09 अक्टूबर 2020 को आखिरी तारीख है. भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bis.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए पहले आखिरी तारीख 26 सितंबर 2020 तय की गई थी. लेकिन इसके बाद इस तारीख को बढ़ाकर 09 अक्टूबर कर दिया गया था. 

बदली हुई तारीख की जानकारी

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने कुल 171 पदों पर भर्ती निकाली हैं, जिसके तहत स्टेनोग्राफर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, असिस्टेंट डायरेक्टर, जूनियर ट्रांसलेटर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, लाइब्रेरी असिस्टेंट,  पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.

पदों का विवरण 

पदों का विवरण

आयु सीमा
इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है. जिसके तहत 35 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता व मानदंड…
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए उम्मदीवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और कंप्यूटर प्रोफिशिएन्सी टेस्ट में पास होना जरूरी है. सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और कंप्यूटर प्रोफिशिएन्सी टेस्ट में पास होना अनिवार्य है.
स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर प्रोफिशिएन्सी टेस्ट और शॉर्टहैंड टेस्ट में पास होना अनिवार्य है.

चयन प्रक्रिया
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निकाली गई वैकेंसी के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. वहीं, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा और टाइपिंग स्पीड टेस्ट से गुजरना होगा. इसके अलावा पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा और शॉर्टहैंड टेस्ट देना होगा. 

हिन्दी में नोटिफिकेशन के लिए और इंग्लिश में नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें.

आधिकारिक वेबसाइट के लिए करें.

 



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980