DSSSB TGT Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: Notification Released for 7236 TGT Posts – DSSSB Recruitment 2021: शिक्षक समेत अन्‍य के 7236 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन एप्लिकेशन – Sarkari Naukri DSSB TGT Recruitment 2021 Notification released apply for teacher and other posts from 25th may apply online lbse


DSSSB TGT Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के एनसीटी के तहत विभिन्न विभागों में शिक्षक  और विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके तहत कुल 7,236 पदों पर भर्ती की जाएगी. आधिकारिक नोटिफिकेशन के तहत 18 कैटेगरी में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें हिंदी टीचर, गणित, बंगाली भाषा, हेड क्लर्क सहित कई और पदों पर भर्ती होनी हैं. 

महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन करने की शुरुआती तारीख- 25 मई 2021
आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 जून 2021

इन पदों पर होनी है भर्ती
कुल पद 7236

  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक हिंदी (फीमेल)- 551 पद
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक हिंदी (मेल)- 556 पद
  • नेचुरल साइंस (मेल)- 1040 पद
  • नेचुरल साइंस (फीमेल)- 824
  • गणित शिक्षक (फीमेल)- 1167 पद
  • गणित शिक्षक (मेल)- 988
  • सोशल साइंस शिक्षक (मेल)- 469 पद
  • सोशल साइंस शिक्षक (फीमेल)- 662 पद
  • बंगाली भाषा के लिए शिक्षक (मेल)- 1 पद
  • सहायक शिक्षक (प्राथमिक)- 434 पद
  • सहायक शिक्षक (नर्सरी)- 74 पद
  • जूनियर सचिवालय सहायक- 278 पद
  • काउंसलर- 50 पद
  • हेड क्लर्क- 12 पद
  • सहायक शिक्षक (प्राथमिक)- 120 पद
  • पटवारी- 10 पद

शैक्षणिक योग्यता
हिंदी शिक्षक पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास आधुनिक भारतीय भाषा में से एक में बीए ऑनर्स या बीए में 45% अंकों होने चाहिए. इसके लिए उम्मीदवार की उम्र 32 वर्ष से कम होनी चाहिए.

नेचुरल साइंस पद के लिए स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष और निम्न में से किसी दो विषयो  इंग्लिश, मेथ्स, नेचुरल साइंस और सोशल साइंस में 45% अंक होना चाहिए.

गणित शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री (ऑनर्स/पास) और सोशल साइंस, गणित, इंग्लिश और नेचुरल साइंस में कम से कम 45 प्रतिशत अंक.

बाकी पदों पर शैक्षणिक योग्यता जांचने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें. जानकारी के लिए बता दें की हर पद पर आवेदन करने की आयु सीमा अलग-अलग है.  

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार का चयन one tier/two tier examination स्कीम के जरिए किया जाएगा. 

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को DSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

 



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980