Sarkari Job: रेलवे, MP और NPCIL में धड़ाधड़ भर्तियां, 10वीं-12वीं और ITI पास के लिए 13000+ वैकेंसी | Sarkari Naukri 2026 Railway Mp Npcil 13000 Plus Vacancy Iti 10th 12th Pass Govt Jobs How To Apply Online


Sarkari Naukri 2026: रेलवे, MP और NPCIL में 13000+ पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। जानें योग्यता, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और अप्लाई करने की लास्ट डेट कब तक है।

Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आज की अपडेट आपके लिए काफी काम की है। रेलवे से लेकर मध्य प्रदेश और न्यूक्लियर पावर सेक्टर तक अलग-अलग विभागों में हजारों पदों पर भर्ती निकली है। खास बात ये है कि 10वीं, 12वीं, ITI और ग्रेजुएट, हर लेवल के उम्मीदवारों के लिए मौके खुले हैं। आगे पढ़ें कौन सी नौकरी आपके लिए फिट बैठती है और कैसे अप्लाई करना है।

रेलवे में 11,127 पद: 15 मई से शुरू होंगे आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

  • जरूरी योग्यता: 10वीं पास + ITI (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन आदि ट्रेड) या संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • उम्र सीमा: 18 से 30 साल (1 अप्रैल 2026 के अनुसार)
  • सैलरी: ₹19,900/माह + भत्ते
  • सिलेक्शन कैसे होगा:CBT-1, CBT-2, CBAT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन + मेडिकल
  • कैसे करें आवेदन:15 मई 2026 से RRB की वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। रजिस्ट्रेशन करें फिर फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें। आवेदन की लास्ट डेट 14 जून 2026 है।

टिप: ये भर्ती टेक्निकल बैकग्राउंड वालों के लिए सबसे बड़ा मौका है, इसलिए तैयारी अभी से शुरू करें।

MP में 770 पद: डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती

मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी (MPLRS) ने 770 डाटा एंट्री ऑपरेटर ( Data Entry Operator) पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की लास्ट डेट 3 अप्रैल 2026 है।

  • जरूरी योग्यता: 12वीं पास, CPCT सर्टिफिकेट अनिवार्य
  • उम्र सीमा: 18 से 40 साल
  • सैलरी: ₹5,200-₹20,200
  • सिलेक्शन प्रोसेस: CPCT स्कोर, हिंदी टाइपिंग, मेरिट लिस्ट
  • आवेदन कैसे करें:MP Online वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाएं। फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सब्मिट करें

ध्यान दें: सिर्फ मध्य प्रदेश के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर भर्ती: 1679 पद, तारीख बढ़ी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर समेत 1679 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी है। पोस्ट वाइज वैकेंसी की बात करें तो फॉरेस्ट गार्ड- 728, जेल वार्डर- 757, फील्ड गार्ड- 169, असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट- 25 पद हैं।

  • योग्यता: 10वीं / 12वीं / ग्रेजुएशन (पद के अनुसार)
  • सैलरी: ₹19,500 से ₹1,14,800 तक
  • सिलेक्शन प्रोसेस: ऑनलाइन एग्जाम (100 प्रश्न), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल
  • आवेदन कैसे करें:MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। भर्ती लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

टिप: जिनसे फॉर्म छूट गया था, उनके लिए ये दूसरा मौका है।

NPCIL में 245 अप्रेंटिस भर्ती: आज आखिरी मौका

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में 245 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है, जिसकी लास्ट डेट 18 मार्च 2026 है।

  • योग्यता: संबंधित ट्रेड में ITI
  • उम्र सीमा: 18 से 24 साल
  • स्टाइपेंड: ₹9,600/माह
  • सिलेक्शन: मेरिट बेसिस (कोई एग्जाम नहीं)
  • कैसे करें आवेदन: NPCIL की वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं। रजिस्ट्रेशन करके, फॉर्म भरें और सब्मिट करें। लोकेशन: रावतभाटा, राजस्थान

Quick Guide: किस नौकरी के लिए करें अप्लाई?

  • टेक्निकल + ITI वाले- रेलवे ALP बेस्ट
  • कंप्यूटर + टाइपिंग वाले- MP Data Entry Operator
  • फिजिकल + गवर्नमेंट जॉब चाहने वाले- Forest/Jail भर्ती
  • बिना एग्जाम जल्दी जॉब- NPCIL अप्रेंटिस

इस समय सरकारी नौकरियों में वैरायटी भी है और मौके भी। जरूरी है कि आप अपनी योग्यता के हिसाब से सही फॉर्म चुनें और समय पर अप्लाई करें।



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980