UPSC CSE 2022 New Notice: यूपीएससी ने जारी किया नया नोटिस, उम्‍मीदवारों को दी ये छूट – UPSC Civil Service Prelims 2022 New Notice Released on upsc gov in Sarkari Naukri Notification lbse


UPSC Civil Service Prelims 2022 New Notice: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्‍जाम 2022 के संबंध में नया नोटिस जारी किया है. परीक्षा में शामिल से पहले उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी नोटिस चेक कर लें. सिविल सेवा परीक्षा से पहले, आयोग ने एग्‍जाम सेंटर चेंज पर जरूरी नोटिस जारी किया है. IAS परीक्षा के लिए रजिस्‍टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर डिटेल्‍स चेक कर सकते हैं.

UPSC Prelims 2022 या IAS परीक्षा 05 जून, 2022 को भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा या IFS के साथ आयोजित की जाएगी. आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश, विशेष रूप से धर्मशाला और मंडी से परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के पास अब परीक्षा केंद्र की अपनी संशोधित पसंद जमा करने का मौका है. आयोग ने 2 नये एग्‍जाम सेंटर परीक्षा के लिए जोड़े हैं जिनपर आवेदन के लिए उम्‍मीदवार स्‍वतंत्र हैं. 

हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस केंद्र को बदलने के अनुरोध पर किसी विशेष केंद्र को आवंटित क्षमता को ध्‍यान में रखते हुए ही विचार किया जाएगा. इसके अलावा, यह प्रक्रिया ‘पहले-आवेदन-पहले आवंटन’ के आधार पर की जाएगी. सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स परीक्षा केंद्र परिवर्तन के लिए जरूरी डेट्स इस प्रकार हैं.

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि एग्‍जाम सेंटर में बदलाव के उनके अनुरोधों पर “पहले-आवेदन-पहले आवंटन”आधार पर विचार किया जाएगा. एक बार एक विशेष एग्‍जाम सेंटर की क्षमता पूरी हो जाने के बाद, इसे फ्रीज कर दिया जाएगा और यह दिखाई नहीं देगा. फिर उम्मीदवारों को बचे ऑप्‍शंस में से एक केंद्र का चयन करना होगा.”

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए

ये भी पढ़ें



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980