Agniveer Rally Admit Card 2022: अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड – Indian Army Agniveer Rally Admit Card 2022 Released Sarkari Naukri Download Now


Indian Army Agniveer Rally Admit Card 2022: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली के लिए कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्‍मीदवारों ने भर्ती रैली में शामिल होने के लिए रजिस्‍ट्रेशन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं. उम्‍मीदवार अपने रोल नंबर और एफिडेविट फॉर्मेट भी वेबसाइट से डाउनलोड कर लें और इसके साथ ही भर्ती रैली के लिए उपस्थित हों. उम्‍मीदवार नीचे दिए डायरेक्‍ट लिंक पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Agniveer Rally Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: अब होमपेज पर Agniveer सेक्‍शन पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: ड्रॉप-डाउन मेन्‍यू में से रजिस्‍टर/लॉगिन पर क्लिक करें.
स्‍टेप 4: अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सब्मिट कर दें.
स्‍टेप 5: अब प्रोफाइल पेज पर एडमिट कार्ड का लिंक ओपन करें.
स्‍टेप 6: एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.

अपने एडमिट कार्ड को ब्‍लैक एंड व्‍हाइट पेपर पर प्रिंटआउट ले लें. ध्‍यान रहे ही एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट आउट नहीं लेना है. उम्‍मीदवार एडमिट कार्ड को फोल्‍ड भी न करें. एडमिट कार्ड के साथ एक एफिडेविट फॉर्मेट भी जारी किया गया है, इसे डाउनलोड कर लें. भर्ती रैली की विस्‍तृत जानकारी एडमिट कार्ड पर मिलेगी.

उम्‍मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज निर्देशों को अच्‍छी तरह चेक कर लें और भर्ती रैली के दौरान इस निर्देशों का सख्‍ती से पालन करें. कैंडिडेट्स को रैली की डेट और सेंटर की विस्‍तृत जानकारी अपने एडमिट कार्ड पर ही मिलेगी. अन्‍य सभी जरूरी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद हैं.

एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए

 



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980