IAF Recruitment 2021: एयरफोर्स में ग्रुप C पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें अप्‍लाई – IAF Group C Recruitment 2021 Notification Released Employment Newspaper Sarkari Naukri lbse


IAF Group C Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: भारतीय वायु सेना (IAF) ने विभिन्न सेना एयर स्टेशनों/ इकाइयों में ग्रुप ‘सी’ सिविल‍ियन पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके लिए 10वीं-12वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट davp.nic.in और रोजगार समाचार पत्र में जारी किया गया है. आवेदन करने की लास्‍ट डेट नोटिफिकेशन जारी होने से 30 दिन यानी 30 नवंबर है. सभी जरूरी जानकारियां उम्‍मीदवार यहां चेक कर सकते हैं.

IAF Group C Recruitment 2021: जारी पदों का विरण

  • लोअर डिवीजनल क्‍लर्क (LDC) – 10 पद
  • सुप्रिटेंडेंट – 01 पद
  • कुक – 04 पद
  • कार्पेंटर – 01 पद
  • सिविलियन मकेनिकल ट्रांस्‍पोर्ट ड्राइवर – 45 पद
  • फायरमैन – 01 पद
  • मल्टी टास्किंग स्‍टाफ – 18 पद

आवेदन के लिए आयुसीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी. शैक्षणिक योग्‍यता सभी पदों के लिए अलग-अलग है. सुप्रिटेंडेंट पद के लिए ग्रेजुएट उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं जबकि LDC पदों के लिए 12वीं पास आवेदन के पात्र हैं. अन्‍य पदों के लिए 10वीं पास कैंडिडेट अप्‍लाई कर सकते हैं. विस्‍तृत जानकारी उम्‍मीदवारों को नोटिफिकेशन में चेक करनी होगी. उम्‍मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्‍ट और इंटरव्‍यू के माध्‍यम से किया जाएगा.

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980