India Post Office Recruitment 2021: डाक विभाग में 1421 पदों पर भर्ती, बढ़ी आवेदन की तारीख, यहां करें अप्लाई – India Post Office Recruitment 2021 Sarkari Naukri India Post vacancy GDS Recruitment online apply last date lbse


India Post Office Recruitment 2021, Sarkari Naukri: डाक विभाग में बंपर सरकारी भर्ती निकली है. ये भर्ती केरल पोस्टल सर्किल ने निकाली है. इस वैकेंसी के तहत ग्रामीण डाक सेवक के 1421 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है. अब योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले इस वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 07 अप्रैल 2021 तय की गई थी. इस भर्ती (India Post GDS Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत बिना परीक्षा दिए उम्मीदवार नौकरी पा सकेंगे. उनका चयन मेरिट के आधार पर होगा.

महत्वपूर्ण तारीखें…
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 15 अप्रैल 2021
ऑवेदन की आखिरी तारीख- 21 अप्रैल 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 21 अप्रैल 2021

आयु सीमा 
इस भर्ती के लिए 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के आधार पर आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता
भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर निकली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. 10वीं क्लास में उम्मीदवार के पास गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी विषय का होना जरूरी है. इसके अलावा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड या संस्थान से 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट का होना भी अनिवार्य है.

बढ़ी हुई तारीख की आधिकारिक जानकारी

वेतन
ब्रांच पोस्टमास्टर के लिए- 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर/डाक सेवक के लिए- 10,000 रुपये से 12,000 रुपये प्रति माह

चयन प्रक्रिया 
उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा. इसके लिए सिर्फ 10वीं के नंबर ही चयन का आधार बनेंगे.

 



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980