Indian Coast Guard Recruitment, Sarkari Naukri 2021: Notification Released, Check Details – Indian Coast Guard Recruitment 2021: 350 पदों पर निकली भर्ती, 16 जुलाई तक आवेदन का मौका – Indian Coast Guard Recruitment Sarkari Naukri 2021 Notification Released Check Details lbse


Indian Coast Guard Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: इंडियन कोस्ट गार्ड ने सशस्त्र बल इंडियन कोस्ट गार्ड में नविक (जनरल ड्यूटी), नविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. 350 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर 02 जुलाई से शुरू होगी. ऑनलाइन आवेदन दर्ज करने की लास्‍ट डेट 16 जुलाई है. निर्धारित योग्‍यताएं, आवेदन शुल्‍क संबंधी अन्‍य जरूरी जानकारियां आधिकारिक नोटिफिकेशन में मौजूद हैं.

जारी पदों का विवरण
नाविक (जनरल ड्यूटी) – 260 पद
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) – 50 पद
यांत्रिक (मकेनिकल) – 20 पद
यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) – 13 पद
यांत्रिक (इलेक्‍ट्रॉनिक्स) – 07 पद
कुल – 350 पद

जरूरी योग्‍यताएं
अलग अलग पदों पर आवेदन करने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यताएं भी अलग अलग हैं. 10वीं, 12वीं पास उम्‍मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यताओं की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं. आयुसीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष निर्धारित की गई है. अनारक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस 250/- रुपये है जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्‍क है.

आवेदन कैसे करें
भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को joinindiancoastguard.cdac.in पर जाना होगा और अपने ई-मेल आईडी/मोबाइल नंबर के साथ खुद को रजिस्‍टर करना होगा. उम्मीदवार केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.

आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए

 



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980