ITBP Head Constable Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए आईटीबीपी हेड कॉन्स्टेबल की भर्ती, 200 से ज्यादा वैकेंसी – ITBP Head Constable Recruitment 2022 Notification out to fill total 248 vacancies government jobs check sarkari job details


ITBP Head Constable Recruitment 2022 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान में आईटीबीपी में 200 से ज्यादा हेड कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 08 जून से शुरू होंगे और 07 जुलाई तक चलेंगे.

ITBP Head Constable Vacancy 2022: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स
हेड कॉन्स्टेबल (कॉम्बैटेंट मिनिस्ट्रियल) पुरुष – 135 पद
हेड कॉन्स्टेबल (कॉम्बैटेंट मिनिस्ट्रियल) महिला – 23 पद
हेड कॉन्स्टेबल (कॉम्बैटेंट मिनिस्ट्रियल) LDCE – 90 पद
कुल खाली पदों की संख्या – 248 पद

शैक्षणिक योग्यता
हेड कॉन्स्टेबल (कॉम्बैटेंट मिनिस्ट्रियल) पुरुष और हेड कॉन्स्टेबल (कॉम्बैटेंट मिनिस्ट्रियल) महिला पद पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके अलावा हिंदी टाइपिंग स्पीड 35 wpm और अंग्रेजी में 30 wpm टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए (केवल कंप्यूटर पर). वहीं हेड कॉन्स्टेबल (कॉम्बैटेंट मिनिस्ट्रियल) LDCE के लिए केवल आईटीबीपीएफ सेवारत कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.

आयु सीमा
योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी 2022 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. डायरेक्ट के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है जबकि एलडीसीई के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. पूरी जानकारी नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया
ITBP में चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. इसमें प्रलेखन और चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी.

ITBP हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022: आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं.

ITBP हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन

ITBP Head constable recruitment 2022 notification

 

 



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980