Sarkari Naukri: प्राइमरी टीचर पदों पर निकली भर्ती, 158 रिक्तियों के लिए इस डेट तक करें आवेदन – Primary Teacher Recruitment 2022 Notification Apply for 158 Vacant Posts Here


Teacher Recruitment 2022: शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे योग्‍य उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन का अच्‍छा मौका है. समग्र शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ ने जूनियर बेसिक ट्रेनिंग JBT प्राइमरी शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे इस भर्ती के लिए 06 अक्‍टूबर तक ऑनलाइन माध्‍यम से अप्‍लाई कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्‍मीदवार SSA चंडीगढ़ प्राइमरी शिक्षा भर्ती की पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

कैटेगरी वाइस पदों का विवरण

  • UR – 75 पद
  • OBC – 41 पद
  • SC – 26 पद
  • EWS – 16 पद

कुल – 158 पद

ये हैं निर्धारित योग्‍यताएं
JBT प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए किसी भी स्‍ट्रीम से DElEd और CTET Paper I पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्‍मीदवार को 50 प्रतिशत मार्क्‍स के साथ BEd भी पास होना जरूरी है. आवेदन के लिए उम्‍मीदवार की आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयुसीमा में निर्धारित छूट भी दी जाएगी.

निर्धारित फीस और जरूरी डेट्स
भर्ती कुल 158 रिक्‍त पदों पर की जानी है. अनारक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस 1000/- रुपये है जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को 500/- रुपये की फीस जमा करनी होगी. ऑनलाइन आवेदन 06 अक्‍टूबर तक स्‍वीकार किए जाएंगे तथा भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 अक्‍टूबर को किया जाएगा. चयनित उम्‍मीदवार 29,200/- रुपये के मासिक वेतन पर नौकरी पाने के पात्र होंगे. अन्‍य सभी जानकारियां उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए

 



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980