Sarkari Naukri: बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, इस विभाग में बंपर वैकेंसी – sarkari naukri govt job alert bihar shsb various posts recruitment 2020 block health manager senior treatment supervisor lbs


State Health Society Bihar Recruitment 2020: स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार ने बंपर 472 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की है. इसके तहत ब्लॉक हेल्थ मैनेजर, ब्लॉक अकाउंटेंट, ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर समेत अन्य पद हैं. इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं. न्यूनमत 18 वर्ष के अभ्ययर्थी इन पदों पर के लिए आवेदन पत्र भरने के योग्य होंगे.

वेबसाइट: statehealthsocietybihar.org

पदों का विवरण

पदों की संख्या- रिक्तियां

1. ब्लॉक हेल्थ मैनेजर (BHM)- 59

II. ब्लॉक अकाउंटेंट- 50

III. ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर (BCM)- 78

IV. सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (STS)- 193

V. सीनियर ट्यूबरक्लोसिस लेबोरेटरी सुपरवाइजर (STLC)- 60

VI. वेक्टर बोर्न डिजीज सुपरवाइजर (VBDS)- 32

कुल पदों की संख्या- 472

शैक्षणिक योग्यताएं

ब्लॉक हेल्थ मैनेजर: मान्यताप्राप्त विवि./संस्थान से हॉस्पिटल मैनेजमेंट/हेल्थकेयर मैनेजमेंट/हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएट डिप्लोमा या 2 साल का पूर्णकालिक एमबीए

ब्लॉक अकाउंटेंट: बीकॉम के साथ कंप्यूटर में 6 महीने का सर्टिफिकेट/डिप्लोमा

ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर: सोशल वर्क/एमबीए में मास्टर डिग्री या रूरल डेवपमेंट/रूरल मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा

सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर: साइंस में बैचलर डिग्री के साथ कंप्यूटर में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट और दोपहिया वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस

सीनियर ट्यूबरक्लोसिस लेबोरेटरी सुपरवाइजर: DMLT/BMLT परीक्षा पास करने के साथ कंप्यूटर में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट और दोपहिया वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस

वेक्टर बोर्न डिजीज सुपरवाइजर: साइंस में बैचलर डिग्री के साथ कंप्यूटर में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट और दोपहिया वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस

आयु सीमा

जारी पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष वर्ष के उम्मीवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं, पदों के अनुसार अधिकतम 37 और 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे. उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी 2020 से जोड़ी की जाएगी.

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए UR/EWS/BC/MBC वर्ग के उम्मीवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये जाम करने होंगे. इसके अलावा एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों को शुल्क 250 रुपये भुगतान करने होंगे. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान से किया जा सकता है.

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि- 06 जुलाई 2020

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 26 जुलाई 2020

आवेदन शुल्क जाम करने की अंतिम तिथि- 26 जुलाई 2020

आवेदन प्रक्रिया

जारी पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं. उम्मीवार संबंधित वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जाकर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें.

चयन प्रक्रिया

उपरोक्त पदों का योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

पदों के अनुसार वेतनमान-

ब्लॉक हेल्थ मैनेजर – 18,000 प्रति माह

ब्लॉक अकाउंटेंट – 12,500 प्रति माह

ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर – 12,000 प्रति माह

सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर – 15,000 प्रति माह

सीनियर ट्यूबरक्लोसिस लेबोरेटरी सुपरवाइजर- 15000 प्रति माह

वेक्टर बोर्न डिजीज सुपरवाइजर – 10,000 प्रति माह

अधिक जानकारी के लिए



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980