Sarkari Naukri: सेंट्रल बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्तियां, देखें कितनी है आयुसीमा – Central Bank of India Recruitment 2021 Notification Released Check Sarkari Naukri Details Here lbse


Central Bank Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कई रिक्‍त पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कुल 114 रिक्‍त पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती की जाएगी. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट centralbank.net.in पर विस्‍तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इच्‍छुक कैंडिडेट वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देखें ओर पूरी जानकारी के साथ अप्‍लाई करें.

इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से इकॉनमिस्‍ट, इनकम टैक्‍स ऑफिसर, डेटा साइंटिस्‍ट, क्रेडिट ऑफिसर, डेटा इंजीनियर, जोखिम प्रबंधक, वित्तीय विश्लेषक, विधि अधिकारी, आईटी सुरक्षा विश्लेषक, तकनीकी अधिकारी क्रेडिट और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी. बता दें कि निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यता, आयुसीमा पदानुसार अलग अलग निर्धारित है. उम्‍मीदवारों को नोटिफिकेशन में विस्‍तृत जानकारी चेक करनी होगी.

Central Bank Recruitment 2021: ये हैं जरूरी डेट्स
आवेदन शुरू होने की डेट: 23 नवंबर 2021
आवेदन करने की लास्‍ट डेट: 17 दिसंबर 2021
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट: 11 जनवरी 2022
ऑनलाइन परीक्षा की डेट: 22 जनवरी 2022

इनकम टैक्‍स ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए. इसके अलावा, डेटा साइंटिस्‍ट के पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए. ग्रेजुएट, पोस्‍ट ग्रेजुएट और PhD धारक उम्‍मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. पदानुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यता और आयुसीमा की अलग अलग जानकारी नोटिफिकेशन में मौजूद है.

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए



Leave a Comment