Sarkari Naukri: Indian Army में 12वीं पास के लिए नौकरी, 1,77,500 तक वेतन, आज ही करें आवेदन – Indian Army Recruitment Indian Army TES 44 Course Technical Entry Scheme 90 Vacancy Last Date today 09 September online apply lbs


Indian Army Recruitment 2020: भारतीय सेना में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का शानदार मौका है. भारतीय सेना में 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स (टीईएस-44) के तहत 90 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इन पदों पर आवेदन की आज यानी 9 सितंबर 2020 को अंतिम तिथि है.  इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

जरूरी योग्यता
Indian Army TES Recruitment के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 न्यूनतम 70% अंकों के साथ पास होना जरूरी है.

उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम 16 साल 6 महीना होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम 19 साल 6 महीने तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2021 से की जाएगी.

चयन प्रक्रिया
Indian Army TES 44 Course के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में लेवल 10 के तहत 56,100 से  1,77,500/-रुपये प्रति माह दिए जाएंगे.

कैसे करें आवेदन
Indian Army TES 44 Course Jan 2021 के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर 9 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इन पदों पर आवेदन के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क है. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

 



Leave a Comment

https://omg10.com/4/11324980