UP Junior Teacher Recruitment 2021, Sarkari Naukri: यूपी में 1894 पदों पर निकली शिक्षक भर्ती, बदली आवेदन की तारीख – UP Junior Teacher Recruitment 2021 Sarkari Naukri UP Teacher bharti UP Assistant Teacher and Principal vacancy UP Aided Junior High School Teacher Recruitment lbse


UP Junior Teacher Recruitment 2021, Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लिए 1894 पदों पर निकली भर्ती (सरकारी नौकरी) से जुड़ी प्रक्रिया में काफी बदलाव किए गए हैं. साथ ही इस परीक्षा से जुड़ी तारीखों में भी परिवर्तन किया गया है. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 3 मार्च 2021 से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. आइए जानते हैं, यूपी में सहायक शिक्षकों के लिए निकली बंपर भर्ती (UP Assistant Teacher and Principal Recruitment 2021) के बारे में…

महत्वपूर्ण तारीखें…

  • आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 18 फरवरी 2021 से बढ़ाकर 25 फरवरी 2021 कर दी गई.
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 22 फरवरी 2021 से बढ़ाकर 03 मार्च 2021 कर दी गई है.
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख- 08 मार्च 2021 से बढ़ाकर 17 मार्च 2021 कर दी गई है.
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 09 मार्च 2021 से बढ़ाकर 17 मार्च 2021 कर दी गई है.
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 10 मार्च 2021 से बढ़ाकर 19 मार्च 2021 कर दी गई है.
  • सुपर टीईटी 2021 परीक्षा की तारीख- 11 अप्रैल 2021 से बढ़ाकर 18 अप्रैल 2021 कर दी गई है.
  • एडमिट कार्ड मिलने की तारीख- 05 अप्रैल 2021 से बढ़ाकर 09 अप्रैल 2021 कर दी गई है.
  • रिजल्ट की घोषणा- 11 मई 2021
UP Assistant Teacher and Principal Recruitment 2021

पदों का विवरण

  • असिस्टेंट टीचर- 1504
  • प्रिसिपल- 390
  • कुल पद- 1894

योग्यता

  • सहायक शिक्षक के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से B.Ed / BTC / D.El.Ed या B.El.Ed या किसी भी संबंधित पाठ्यक्रम का 4 वर्षीय कोर्स सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार का CTET / UTET परीक्षा पास होना भी जरूरी है.
  • हेड मास्टर के पद के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ 5 साल का अनुभव का होना जरूरी है.

आयु सीमा
इस भर्ती (UP Assistant Teacher and Principal Recruitment 2021) के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गिनती 01 जनवरी 2020 तक की उम्र के आधार पर की जाएगी.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और OBC वर्ग के लिए- 600 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया गया है.
  • SC/ST वर्ग के लिए- 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है.
  • PH वर्ग के लिए – 300 रुपये की राशि निर्धारित की गई है जिसे पहले निशुल्क रखा गया था.

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शैक्षिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

 



Leave a Comment