UPPCL Recruitment 2020: 10वीं पास के लिए भी UP में बंपर सरकारी भर्ती, जानें डिटेल्स – sarkari naukri uppcl technician recruitment 2020 technician vacancy sarkari job uppcl vacancy govt job alert lbs


UPPCL Technician Electrical Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अब 4 अगस्त 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

UPPCL Technician Electrical Recruitment के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत मैट्रिक्स लेवल 4 पर सैलरी दी जाएगी. इसके मुताबिक उम्मीदवार को 27200 रुपये प्रति माह (न्यूनतम स्तर) एवं अन्य भत्ते दिए जाएंगे.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ और साइंस सब्जेक्ट के साथ 10वीं पास का सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीद्वार के पास इलेक्ट्रिशियन या इलेक्ट्रिकल में से किसी एक ट्रेड में 2 साल का सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT) का होना भी अनिवार्य है.

इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे Gen/OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये देने होंगे. वहीं SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये का भुगतान करना होगा.

पदों का विवरण

UPPCL ने एनर्जी डिपार्टमेंट में टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 608 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

नोट- इस भर्ती के लिए पहले आवेदन की आखिरी तारीख 22 जुलाई 2020 निर्धारित की गई थी लेकिन अब UPPCL ने इसे बढ़ाकर 04 अगस्त 2020 कर दी है. वहीं, 6 अगस्त 2020 तक इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा किए जा सकते हैं.

1_072120015449.jpgबढ़ी हुई तारीख की जानकारी

इस भर्ती के लिए 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी. उम्र की गिनती 1 जनवरी 2020 के आधार पर होगी.

इसके लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन.



Leave a Comment